चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कृषि संकाय परिसर की जमीन से एकलव्य विद्यालय तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी और 50 फीट चौड़ी सड़क के निर्माण को लेकर विश्वविद्यालय परिवार में आक्रोश और तनाव है।
कुलपति प्रो. नरेश चंद्र गौतम ने इस मामले को जिला प्रशासन से लेकर राज्यपाल व मुख्यमंत्री को अवगत कराया है। ग्रामोदय विश्वविद्यालय के संयुक्त मोर्चा ने सतना के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को विश्वविद्यालय की जमीन पर अवैध निर्माण रोकने के लिए पत्र भेजा है। गैर शिक्षक कर्मचारी संघ एवं राज्य कर्मचारी संघ ने विश्वविद्यालय की जमीन से सड़क निर्माण रोकने की मांग की है। आरोप लगाया कि सतना जिले के सरकारी और प्रशासनिक अधिकारियों की शहर पर निर्माण हो रहा है।