फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बेकाबू कार की टक्कर से एक की मौत दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के मऊ थाना अंतर्गत सुरौंधा गांव के पास बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पीछे बैठा रिश्तेदार घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार समेत चालक प्रयागराज की ओर भाग निकला। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खपटिहा गांव निवासी कल्लू उर्फ रजनीश (20) पुत्र जियालाल अपने रिश्तेदार मुनेश (21) पुत्र शिवप्रसाद बाइक से मऊ कस्बे में देवी पंडाल के लिए साउंड सिस्टम लेने सुरोैंधा गांव जा रहे थे। जैसे ही हाईवे के मोड़ पर पहुंचे तो जिला मुख्यालय की ओर से तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनो युवक दूर जा गिरे। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां कल्लू उर्फ रजनीश की मौत हो गई डाक्टरों ने मुनेश को प्रयागराज रेफर किया है।
थाना प्रभारी गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। भागे कार चालक की तलाश की जा रही है। मृतक कल्लू व मुनेश आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों अविवाहित हैं। मृतक की मां महरी देवी ने बताया कि इसी साल कल्लू की शादी करनी थी। मृतक राजस्थान में मजदूरी करता था जो नवरात्र में ही छुटटी लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें