फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन कंपनी ने किया फ्राड पौने दो लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। ऑनलाइन कंपनी की बेवसाइट बनाकर मुख्यालय निवासी व्यापारी से व्यापार शुरू करने के नाम पर पौने दो लाख रुपये की ठगी कर दी। पीड़ित की शिकायत के बाद भी क्राइम ब्रांच बांदा और स्थानीय पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

शहर के पुरानी बाजार द्वारिकापुरी निवासी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि नया व्यापार शुरू करने के लिए उसने एक ऑनलाइन एक कंपनी की बेवसाइट के माध्यम से संपर्क किया। पहले इसके दिए नंबरों पर बातचीत हुई तो दो बार में पंजीयन कराने को एक लाख 71 हजार 700 रुपये जमा कराए गये फिर सर्वे कराने को कहा गया। एक माह बीतने पर भी कोई प्रक्रिया नहीं हुई जिस पर संबधित नंबरों पर बातचीत का प्रयास हुआ तो सब नंबर बंद मिले। पीड़ित ने बताया कि जिस खाते में रुपया भेजा गया है उसका संचालन पश्चिम बंगाल से हो रहा है। इस मामले में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें