फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड राज्य गठन के सवाल पर पल्ला झाड़ा

Mon, 27 Feb 2017 11:47 PM IST
चित्रकूट अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राजीव प्रताप रूडी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डीआरआई में सोमवार को दो केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। दोनों ने बुंदेलखंड राज्य गठन के सवाल पर मुंह फेर लिया और कहा कि केंद्र सरकार की प्राथमिकता बुंदेलखंड का विकास करना है। उन्होंने यूपी समेत अन्य राज्यों में भाजपा की जीत का दावा किया।
विज्ञापन

   

पत्रकारोें से बातचीत करते हुए केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता स्वतंत्र प्रभार मंत्री राजीव कुमार रूडी ने कहा कि बेरोजगारी व पलायन रोकने के लिए कौशल विकास योजना चल रही है। यूपी के चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय ग्रामीण विकास नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि नोटबंदी से किसान मजदूरों को नहीं काला धन रखने वालों को परेशानी हुई है। बुंदेलखंड राज्य गठन के सवाल पर दोनाें मंत्रियों ने पल्ला झाड़ लिया। बार बार पूछने पर इतना कहा कि केंद्र सरकार बुंदेलखंड के विकास को विशेष पैकेज देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें