फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बुखार से वृद्ध की मौत, सात मरीज भर्ती

Fri, 01 Mar 2024 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मौसम बदलने से संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। जिला अस्पताल में खांसी-जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार को जिला अस्पताल में बुखार के चलते वृद्ध की मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव घर ले गए। इसके अलावा सात मरीज भर्ती हुए।
विज्ञापन

संक्रामक बीमारियों के फैलने से खांसी-जुकाम व बुखार के मरीज जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कर्वी कोतवाली अंतर्गत शोभा सिंह का पुरवा निवासी भोलानाथ (60) को बुखार आने पर जीजा अनिल कुमार ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव घर ले गए।
इसके अलावा देऊंधा निवासी छोटेलाल का दो वर्षीय पुत्र ननकऊना, औदहा निवासी सावित्री देवी (30), बड़ी मड़ैयन निवासी कामता प्रसाद का पांच वर्षीय पुत्र छोटू, लोहदा निवासी रज्जन (50),चंद्रगहना निवासी कामता प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र गोलू, गढ़चपा निवासी दीपक (22) व बगरेही निवासी विद्या देवी (30) को खांसी-जुकाम व बुखार के चलते भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें