फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 28 Feb 2024 08:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म व छेड़खानी का मामला सामने आया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में परिक्रमा मार्ग पर प्रसाद की दुकान संचालित करने वाली महिला की नाबालिग पुत्री के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं पुलिस इसे छेड़छाड़ का मामला बता रही है। कोतवाली में दो युवकों के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि मंगलवार की शाम को वह दुकान से घर जा रही थी। रास्ते में भगनपुर का नितिन पटेल व खोही का दिलीप पटेल बाइक से मिले। दोनों ने उसे जबरन पकड़कर बाइक में बैठाया और एक स्कूल परसिर में ले गए। आरोप लगाया कि दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे ढूंढते हुए माता-पिता पहुंचे तो आरोपी उसे रास्ते में छोड़कर भाग गए।

पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर दी है। इस संबध में कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दुष्कर्म का नहीं है। आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर पकड़ा गया है। जानकारी मिली है कि पीड़ित व आरोपी पक्ष के बीच पुराना विवाद भी है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें