फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिफरीं सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य, बोलीं भाजपा को बदनाम कर रहे अधिकारी

विज्ञापन
उप्र सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य छायादेवी का स्वागत करते भाजपा नेता। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। अधिकारियों की अनुपस्थिति और स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था से उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य छाया देवी नाराज दिखीं। उन्होंने कहा कि अधिकारी भाजपा को बदनाम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में इसकी शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

उप्र सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य छाया देवी ने बुधवार को शहर के टाउनहाल में सफाई नायक, कर्मचारियों के साथ बैठक कर समस्याओं से संबधित चर्चा की। सफाईकर्मियों को आश्वस्त किया कि आयोग के माध्यम से मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री को समस्याओं से अवगत कराकर निस्तारण कराएगीं। कहा कि किसी भी सफाई कर्मचारी का पीएफ नहीं काटा जाता है न ही उनके खाते में जाता है। जबकि राज्य सरकार, सफाई कर्मचारी आयोग के निर्देश हैं कि सभी सुविधाएं मिले। ठंड के समय गर्म कपड़े दिया जाना चाहिए। माह में चार छुट्टियां हों।
सदस्य के आगमन पर प्रेमलाल बाल्मीकि, शानू गुप्ता ने भगवान कामदनाथ की तस्वीर भेंट की। इसके बाद शाम को सदस्य ने मंदाकिनी नदी किनारे जाकर गंगा आरती कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान सचिव सूरजपाल दयाल, आशीष कुमार, जिला सूचना अधिकारी सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें