नया गांव थाने का घेराव करने के बाद धरने पर बैठे एनएसयूआई कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिले की सीमा अंतर्गत मध्यप्रदेश के नया गांव थाना अंतर्गत कांग्रेस के एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने रविवार को थाना परिसर पर धरना दिया। आरोप लगाया कि पुलिस ने संगठन के एक कार्यकर्ता मोहित द्विवेदी को सत्ता पक्ष के दबाव में झूठा मामला दर्ज कर जेल भेजा है।
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत चित्रकूट अंतर्गत पर्यटक बंगला चौराहे से हाथों में कांग्रेस के झंडे बैनर लेकर जुलूस निकाला। इसके बाद कार्यकर्ता नया गांव थाना परिसर पहुंचे। जहां नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुछ दिन पहले एबीवीपी व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ था। जिसमें सत्ता पक्ष के दबाव में संगठन के कार्यकर्ता को पुलिस ने झूठे मामले में फंसाकर जेल भेज दिया।
कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचे मझगवां एसडीएम पीएस त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर विक्की पांडेय, कुलदीप रिछारिया, गोविंद त्रिपाठी, आशीष व राजेश आदि मौजूद रहे।