फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय में एनएसएस इकाई का गठन

Sat, 19 Dec 2015 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
 गोस्वामी तुलसीदास महाविद्यालय में गुरुवार को एनएसएस इकाई का गठन किया गया। प्राचार्य डा. बीके पांडे ने बताया कि महाविद्यालय में पिछले कुछ वर्षों से एनएसएस इकाई समाप्त कर दी गई थी, जिसके लिए लगातार दो साल से विश्वविद्यालय और शासन से इकाई की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन



इस पर एक इकाई महाविद्यालय को मिल गई है। इसमें सौ छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है।प्राचार्य ने बताया कि इसके लिए लगभग दो सौ छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए थे।

जिसमें  70 छात्राओं और 30 छात्रों का चयन किया गया है। छात्र- छात्राओं का चयन नियमित उपस्थिति, अनुशासन और अन्य गतिविधियों एंव सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान आदि देखकर किया गया है।
विज्ञापन



डा. सीमा कुमारी और डा. अमित कुमार सिंह को एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई  है। प्राचार्य  ने बताया कि एनएसएस इकाई द्वारा पास के एक गांव को गोद लिया जाएगा।


 जहां साफ-सफाई, महिला जागरूकता, बालिकाओं को व्यवसायिक प्रशिक्षण आदि कार्य किए जाएंगे। जनवरी माह में इसका पहला कैंप लगाया जाएगा। इसके बाद साल भर उस गांव में कार्य करवाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें