फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खदान में विस्फोट से श्रमिक गंभीर

Sat, 19 Dec 2015 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप चौकी क्षेत्र के रौली कल्याणपुर के पास बजनी पहाड़ की एक खदान में पत्थर तोड़ने के लिए किए गए विस्फोट से एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन



 श्रमिक को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे इलाहाबाद रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार शेष लाल (40) पुत्र प्यारे निवासी बजनी पुरवा पहाड़ में पत्थर तोड़ने का काम करता है।  
विज्ञापन



शनिवार को सुबह वह खदान में पहुंचा तभी अचानक से पत्थर तोड़ने के लिए हुए विस्फोट में बिखरे पत्थरों की चपेट मेें आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।



उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे इलाहाबाद रिफर किया गया। भरतकूप क्षेत्र में खदानों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। ऐसे में यहां पर काम करने वाले श्रमिक आए दिन चोटिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें