फोटो- 8- निशांत चतुर्वेदी। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाजपा नेता रामसागर के पुत्र निशांत चतुर्वेदी को पत्रकारिता कोर्स में स्वर्ण पदक मिला है। स्वर्ण पदक पाने वाले छात्र को मप्र के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और यूपी के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने बधाई दी है।
इसी प्रकार एमएसडब्ल्यू (समाज कार्य) विषय में खोही गांव निवासी व्यवसायी प्रेमचंद्र गुप्ता की बेटी प्रियंका गुप्ता को मप्र राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्रदान किया है। प्रियंका वर्तमान में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में बड़वानी में सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं।