फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम-सीता की निकली झांकी, संतों ने किया प्रवचन

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। पाठा क्षेत्र के बंधिन गांव में स्थापित राम जानकी मंदिर का चौथा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान राम व सीता की झांकी निकाली गई और धर्मनगरी के संतों की अगुवाई में पूजन व प्रवचन के कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव की शुरुआत नगर परिक्त्रस्मा से हुई। महंत व संतों के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने झांकी के साथ गांव की परिक्रमा लगाई। इसके बाद विधिविधान से पूजन-अर्चन और हवन किया गया। धर्मनगरी के महंत रामहृदय दास, महंत सत्य प्रकाश दास, महंत दिव्य जीवन दास, डा. रामनारायण त्रिपाठी, कामतानाथ मंदिर के अधिकारी मदन दास व पंजाबी भगवान आश्रम के नागाजी आदि ने प्रवचन किए।
संतों ने जीवन में अध्यात्म के महत्व पर प्रकाश डाला। अंत मे भंडारा और प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर राममिलन मिश्र, ओम प्रकाश मिश्र, बूढ़े हनुमान मंदिर के पुजारी रामजी दास, महेश गौतम, बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, अशोक पांडेय आदि रहे। समेंत आसपास गांव के हजारों ग्रामीणों की मौजूदगी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें