फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 11 को

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम की अध्यक्षता में मंगलवार को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश कक्षा छह परीक्षा वर्ष 2021 के संबंध में आवश्यक बैठक हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परीक्षा 11 अगस्त को समय 11:30 बजे पूर्वान्ह से 1:30 बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्र चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी, आदर्श इंटर कॉलेज मानिकपुर, त्यागी इंटर कॉलेज ऐचवारा, पंडित पुरुषोत्तम द्विवेदी इंटर कॉलेज मऊ, पालेश्वर नाथ इंटर कॉलेज पहाड़ी एवं तुलसी इंटर कॉलेज राजापुर में आयोजित की जाएगी। कहा कि परीक्षा में आवेदन करने वाले छात्र, छात्राएं जिनको ऑनलाइन प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं हुआ है वह अपने विकासखंड की बीआरसी, निर्धारित परीक्षा केंद्र से परीक्षा समय के पूर्व आधार कार्ड दिखाकर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र में छात्र, छात्राएं परिचय पत्र, आधार कार्ड, नीला या काला डाट पेन लेकर उपस्थित हो। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक सुनिश्चित करें कि छात्र, छात्राओं को कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन अवश्य कराया जाए। बैठक में प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय, मानिकपुर, केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक, खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें