फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murderer arrested, demand for imposहत्यारोपी गिरफ्तार, रासुका लगाने की मांगition of Rasuka

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के सपहा गांव में जिला पंचायत सदस्य के ससुर की हत्या के मामले में पांचवां आरोपी भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ूबसपा नेताओं ने हत्यारोपियों पर रासुका लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नववर्ष की रात को सपहा गांव में किराए पर ट्रैक्टर लगाने के लिए हुए विवाद मेें पांच युवकों ने रामराज की मारपीट कर हत्या कर दी थी। वह जिला पंचायत सदस्य संगीता देवी का चचिया ससुर था। मंगलवार को सपा के पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल पीड़ित परिजनों से मिले। कहाकि निर्दोष की हत्या की गई है। घटना की पूरी जानकारी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी जाएगी। बसपा जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा ,नेता पुष्पेंद्र सिंह व बलवीर पाल ने 25 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें हत्यारोपियों के खिलाफ रासुका भी लगाने की मांग की है। 15 जनवरी के बाद बसपा इस मामले में आंदोलन करेगी।
कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कांड में नामजद अंतिम आरोपी सपहा निवासी अरुण तिवारी को पुलिस टीम ने मंगलवार को शहर के पेट्रोलपंप के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें