फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर के मद्देनजर कोविड अस्पताल में मॉक ड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखकर खोह के मातृ एवं शिशु अस्पताल एल-2 हास्पिटल में नियमित अभ्यास किया गया। इस दौरान मरीज की एंट्री से लेकर उसे स्ट्रेचर पर ही आक्सीजन देने के साथ सारे चेकअप, देखरेख और आकस्मिक कक्ष में भर्ती की प्रक्रिया की गई। इसके बाद मरीज की कंडीशन के सामान्य वार्ड, आईसीयू और यदि बच्चा है तो पीकू वार्ड में भर्ती करने का भी अभ्यास किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को चित्रकूट धाम मंडल के अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डा. आरबी गौतम की निगरानी में कोविड अस्पताल खोह में स्टाफ के ही एक व्यक्ति को मरीज का रूप दिया गया और उपचार का मॉकड्रिल हुआ। कोविड अस्पताल के नोडल अफसर डा. इम्तियाज अहमद ने बताया कि मरीज को ट्राली पर लिटाने से लेकर उपचार की सभी जरूरी प्रक्रिया अपनाई गई। उन्होंने बताया कि यह सारी प्रक्रिया अति शीघ्र और अल्प समय में की गई ताकि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के दौरान किसी मरीज के आने पर उसे जल्दी से जल्दी भर्ती करके इलाज शुरू किया जा सके।
इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सक निश्चेतक डा. पी डी चौधरी, इमरजेंसी मेडिकल अफसर डा. सतीश शशांक पांडेय, डा.विवेक प्रताप सिंह, स्टाफ नर्स सुनीता पाल, वंशिका राजभर ओटी टेक्नीशियन अनक पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील
डा. इम्तियाज अहमद ने बताया कि मातृ एवं शिशु अस्पताल खोह में बनाए गए कोविड अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हैं। इनमें से एक की क्षमता 500 लीटर प्रति मिनट और दूसरे की 200 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन सप्लाई करने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें