फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की कॉल डिटेल से राज खुलने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरगढ़(चित्रकूट)। खेत की रखवाली करते समय सेवानिवृत कर्मी की हत्या का कुछ राज उनकी मोबाइल कॉल डिटेल से खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस इस दिशा में प्रयास भी कर रही है। इधर, सोमवार को मृतक का गांव के बाहर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि मुर्का मोजरा गांव निवासी सेवानिवृत कर्मी गिरवधारी सिंह पटेल की उनके खेत में फसल की रखवाली करते समय अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। शव खेत से लगभग सात किमी दूर मध्य प्रदेश के मझियारी रेलवे लाइन पर डाला गया था।
इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव मिलने का स्थान मध्य प्रदेश क्षेत्र मेें होने से उसी क्षेत्र में पोस्टमार्टम कराया गया। सोमवार को शव लेकर परिजन गांव पहुंचे और अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन

मामले की जांच बरगढ़ थाना की पुलिस टीम कर रही है। थाना प्रभारी शिवपूजन यादव ने बताया कि अभी कोई सुराग नहीं मिला है। यह माना जा रहा है कि मौके से बरामद मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल से कुछ राज मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें