फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर झांसी हाइवे जाम

Mon, 03 Aug 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से ट्यूबवेल गए किशोर का शव बरगढ़ के छितैनी गांव में पेड़ पर लटका मिला। घटना से गुस्साए परिजनों ने गांव के ही एक युवक और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगा मिर्जापुर झांसी हाइवे पर जाम लगा दिया। उन्होंने पुलिस पर भी मामले में शिथिलता बरतने की बात कही। सूचना पर पहुंचे एसओ मऊ शिववचन सिंह ने परिजनों को आश्वासन दिया कि रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। करीब आधे घंटे बाद लोग शांत हुए और आवागमन सुचारु हुआ।
विज्ञापन


बरियारी खुर्द थाना मऊ निवासी सुरेश चंद्र पुत्र भोला गौतम ने बताया कि उनका भतीजा रीतेश उर्फ रिंकू (18) पुत्र कृष्णकुमार रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे घर से कुछ दूरी पर ट्यूबवेल गया था। वहां मौजूद लोगों से पता चला कि वह खेत की ओर निकल गया था। वहां पर उसे गांव का ही मनोज पुत्र भोंदल पासी मिला। इसके साथ वह गया लेकिन लौटा नहीं। शंका होने पर वो लोग थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे थे।

 लेकिन रास्ते में एसओ शिवबचन सिंह ने उन्हें रीतेश का पता लगाने का आश्वासन दिया। सोमवार सुबह उनको पता चला कि गांव से लगभग पंद्रह किमी दूर बरगढ़ थाने के छितैनी गांव में पेड़ पर रीतेश का शव लटका है। सुरेश ने आरोप लगाया कि रीतेश की हत्या मनोज ने साथियों के साथ मिलकर की है। देर शाम मृतक के परिजनों ने मिर्जापुर झांसी हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली ठीक नहीं है और सूचना के बाद भी मामले में लापरवाही की गई है।
विज्ञापन


 एसओ शिवबचन सिंह ने उन्हें समझाया और आश्वासन दिया कि मामले में पूरी निष्पक्षता से जांच की जाएगी। इसके बाद जाम हटा लिया गया। एसओ ने बताया कि सुरेश की तहरीर पर मनोज और उसके अज्ञात साथियों पर मऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी को पकड़ भी लिया गया है। मृतक के पिता एमपी में पुलिस विभाग में कार्यरत बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें