फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पुनर्निर्माण को छात्र आंदोलन की जरूरत

Sun, 02 Aug 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। इसमें परिषद की सैद्धांतिक भूमिका, कार्यपद्धति, सदस्यता, इकाई गठन आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय समिति के सदस्य आलोक पांडे ने कहा कि राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के लिए आदर्श छात्र आंदोलन की जरूरत है।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई। आलोक ने कहा कि राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का कार्य समाज के किसी एक वर्ग का नहीं बल्कि यह बहुआयामी है। शिक्षा के क्षेत्र में यह दायित्व अभाविप का है। हमें एक आदर्श छात्र आंदोलन खड़ा करना होगा जो ये दायित्व निभा सके। हमारा विचार शिक्षक, शिक्षार्थी और शिक्षाविदों को संगठित कर विस्तृत शैक्षिक परिवार पर आधारित है।

विश्वविद्यालय कार्य इकाई प्रमुख हरिओम जायसवाल ने कहा कि सदस्यता किसी संगठन के विस्तार का मूल है। आशीष सिंह ने छात्रसंघ चुनाव की जरूरत बताई। कहा कि छात्रसंघ को छात्रों के प्रति जवाबदेह होना पड़ेगा। पूर्व जिला संयोजक शुभम राय त्रिपाठी ने कहा कि देश सर्वोपरि है। जिला संयोजक दुर्गेश द्विवेदी ने बताया कि केएसवीपी का जिला प्रमुख शुभमराय को, ईएबीवीपी के प्रमुख राघव अग्रवाल को और एसएफडी प्रमुख श्रद्धांशु तिवारी को बनाया गया है।
विज्ञापन


नगर कार्यकारिणी में कर्वी नगर मंत्री अर्पित जायसवाल, सह मंत्री दुर्गेश, श्यामनरेश, राजीव लोचन, अंशुल रैकवार बने हैं। सीतापुर इकाई के नगर मंत्री अभिषेक केशरवानी, सह मंत्री अमित गुप्ता, लव तिवारी, पवन मोदनवाल बनाए गए हैं। शुमम केशरवानी को कर्वी तहसील संयोजक मनोनीत किया गया। मौके पर अशोक यादव, जयप्रकाश कोटार्य, श्वेता गुप्ता, सोमनाथ, राहुल करवरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें