फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक डिग्री बढ़ा पारा, सड़कों पर सन्नाटा

विज्ञापन
फोटो नंबर- 2- तेज धूप व गर्मी में बच्चे और खुद को बचा कर गुजरती युवतियां। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में एक बार फिर से गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। बुधवार को एक डिग्री तापमान बढ़कर 44 डिग्री पहुंच गया। सुबह दस बजे से ही गर्म हवाएं चलने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर में सड़क और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

रविवार की शाम को आंधी और बारिश से मौसम सुहावना हो गया था। गर्मी का असर पशु व पक्षियों मेें भी देखा गया। जिला मुख्यालय में काम करने के लिए आने वाले मजदूरों की भी संख्या कम दिखी। गनीवां कृषि विभाग के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि एक बार फिर से गर्मी अधिक पड़ेगी। इससे सावधान रहने की जरूरत है। जरूरी काम पर ही घरों से निकलें।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि सुबह शाम को ही खेतों में काम करें। फसलों की सिंचाई सुबह करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें