फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी खुलेंगे बाजार, व्यापार को होगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शनिवार को बाजार खुलने के आदेश पर व्यापारियों ने खुशी जताई है। व्यापारियों का कहना कि इससे व्यापार को रफ्तार मिलेगी। कई दिनों से हुए नुकसान की भरपाई भी होगी।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओम केशरवानी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन का असर हर कारोबार पर पड़ा है। अब शनिवार को भी बाजार खुलने से बाजार में रौनक बढे़गी। ग्राहकों के आने से लाभ होगा। व्यापार मंडल युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने कहा कि अब स्थिति सामान्य हो चुकी है। सप्ताह में दो दिन का बंदी होने से कारोबार प्रभावित हो रहा था। अब शनिवार की साप्ताहिक बंदी होने से फुटकर, थोक व्यापार रफ्तार पकड़ेगा। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राष्ट्रीय जन उद्योग संगठन युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शेषू जायसवाल ने कहा कि शनिवार को बाजार खुलने से फुटपाथ पर कारोबार करने वाले छोटे व्यापारियों को भी लाभ होगा। कोरोना काल के कारण फुटपाथ पर व्यापार पर काम करने वाले व्यापारी सबसे अधिक प्रभावित थे। अब उनको खासी सहूलियत मिलेगी। मोबाइल के दुकानदार विनोद केशरवानी ने कहा कि कोरोना काल के नियमों का पालन भी किया जाएगा। व्यापारियों के साथ ग्राहकों को भी जागरूक किया जाएगा। मास्क लगाकर व्यापार किया जाएगा। इस निर्णय से उन्हें बहुत खुशी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें