मानिकपुर। तीर्थ स्थल मार्कंडेय आश्रम को जाने वाली सड़क की हालत खराब है। वहीं शासन की तरफ से सड़कों के गड्डा मुक्त होने का दावा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों पर समस्या की अनदेखी का आरोप लगाया है।
गांव मारकुंडी गांव से मार्कंडेय आश्रम तक पांच किमी सड़क पूरी तरह से उखड़ कई है। जिससे निकलना मुश्किल रहा है। जबकि यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी आते हैं। अमचुर नेरूआ के संजीव त्रिपाठी, किहुनिया गांव के बद्री नारायण द्विवेदी ने बताया कि महर्षि मार्कंडेय आश्रम प्रमुख धार्मिक स्थल है। इसके आसपास सैकड़ों गांव बसे है। यहां रोजाना श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। लोक निर्माण के निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि सड़क पास हो गई है। बहुत जल्द कार्य शुरू होगा।