फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का शव जंगल में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। जिले की सीमा से सटे मप्र के मझगवां थाना अंतर्गत पटना खुर्द के जंगल में एक अज्ञात महिला का शव जंगल में मिला है। जिसके शरीर के बाहारी अंग पर चोट के निशान नहीं दिख रहे है। गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

महिला का शव सोमवार सुबह मिला है। जो चाकलेटी ब्राउन कलर जाकेट पहने हुए है। हाथ में अमरीका बाई गुदा हुआ है। पुलिस अधीक्षक सतना धर्मवीर ने बताया कि एक अज्ञात महिला का शव मिला है। जिसकी पहचान कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा की महिला की मौत कैसे हुई है। इस संबंध में चित्रकूट के नयागांव, मानिकपुर, मारकुुंडी, बहिलपुरवा व सीतापुर पुलिस टीम से महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें