चित्रकूट। त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी धवल जायसवाल की अगुवाई में गुरुवार को शहर के मुख्य मार्गों पर फोर्स ने रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। इस दौरान बस स्टैंड, ट्राफिक चौराहा समेत कई स्थानों पर संदिग्धों की जांच की गई।
इस दौरान एसपी ने कहा कि अराजकतत्वों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने देवी पंडालों में जाकर आयोजकों से वार्ता कर कहा कि मूर्ति विसर्जन गाइड लाइन के अनुसार कराने के लिए कहा। इस मौके पर एएसपी शैलेंद्र कुमार राय, सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय, कोतवाल राजीव कुमार सिंह व यातायात प्रभारी योगेश यादव आदि मौजूद रहे।
वहीं, क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में जिले के थाना प्रभारी निरीक्षकों, चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त किया। पैदल गश्त के दौरान दुर्गा पंडालों, चौराहों, भीड़ वाली जगहों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों, वस्तुओं की चेकिंग की। यातायात नियमों व मास्क का प्रयोग करने के संबंध में लोगों को जागरूक किया।