रामघाट में मंदाकिनी की आरती करते नगर पालिका अध्यक्ष नीलम करवरिया, डीएम मोनिका रानी व एसपी केके चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
धर्मनगरी में जन्माष्टमी के दूसरे दिन भक्ति संगीत के विभिन्न कार्यक्रम हुए। मंदाकिनी किनारे नगर पालिका के गंगा आरती कार्यक्रम का 28 वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें सभी ने सामूहिक आरती कर जिले के कल्याण व शंाति की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नीलम करवरिया ने कहा कि उनके ससुर पूर्व चेयरमैन द्वारा शुरू की गई इस परंपरा को बनाए रखना है। आरती में जिले के कल्याण के लिए मां मंदाकिनी से प्रार्थना की जाती है।
डीएम मोनिका रानी ने कहा कि मंदाकिनी धर्मनगरी का गौरव है और इसकी पूजा होनी चाहिए। एसपी केके चौधरी ने कहा कि धर्मनगरी में सांप्रदायिक सद्भाव बना रहना चाहिए। इस मौके पर रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश करवरिया, ईओ लालचंद्र सरोज, जगदीश गौतम, भालेंदु सिंह, पंकज अग्रवाल, संतोष राठौर व रमेश द्विवेदी के अलावा भरत मंदिर के महंत दिव्य जीवनदास और ब्रजेंद्र शास्त्री आदि मौजूद रहे।