फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों में करियर बनाए युवा : पटेल

विज्ञापन
स्टेडियम में कुश्ती प्रतियोगिता में दांवपेंच लगाते प्रतिभागी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला स्तरीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की जनपद स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनीपुर कर्वी में हुई। दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन सांसद आरके सिंह पटेल ने किया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि खेलकूद से बच्चों का भविष्य संवरता है। बच्चे स्वस्थ रहते हैं। ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता से गांव की प्रतिभाएं आगे बढ़ती है। अभी भाजपा सरकार ने टोक्यो ओलंपिक में सभी विजेता प्रतिभागियों को सुविधाएं उपलब्ध कराई है। सरकारी विभागों में नौकरी भी दी गई है। सभी लोग खेल में विशेष ध्यान दें। प्रतियोगिता के दौरान कुश्ती में वेद प्रकाश, अविनाश कुमार, सुनील कुमार, बालिका वर्ग में प्रीति देवी, वेटलिफ्टिंग में ऋषभ, इमरान हसन, शिव प्रकाश, सूरजभान, आशुतोष तिवारी आदि विजेता प्रतिभागियों को ट्रैक सूट, प्रमाण पत्र बांटे गए। इस मौके पर जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी श्याम सुंदर इकनौरिया, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी राज बहादुर सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य, उपक्रीड़ा अधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव, निर्णायक मंडल में जिला व्यायाम प्रशिक्षक मदगंजन प्रसाद कुशवाहा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी उदयभान सिंह, व्यायाम प्रशिक्षक अवधेश सिंह, भरत सिंह, श्याम सुंदर यादव, श्रीकेशन, जितेंद्र सिंह, श्रवण दीक्षित, दीपक कुमार आदि प्रतिभागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें