फोटो- 8- मानिकपुर क्षेत्र में तालाब किनारे अतिक्रमण और बन रहे भवन। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
मानिक पुर (चित्रकूट)। प्रदेश सरकार तालाबों से अतिक्रमण हटाने और उन्हें भरने के निर्देश दे रही है। वहीं, मानिकपुर स्थित तालाब की जमीन पर माफिया ने कब्जा कर लिया। इसके बाद कई लोगों को तालाब की जमीन बेच डाली। यहां मकान भी बन गए। इसकी शिकायत के बाद जांच तक नहीं की गई है।
मानिकपुर कस्बे के महावीर मोहल्ला निवासी प्रमोद त्रिपाठी ने एसडीएम को दिए पत्र में आरोप में कहा कि मानिकपुर रूरल में तहसील के पास स्थित एक प्रतिनिधि ने तालाब का निर्माण कराया था। भू माफिया ने तालाब की जमीन पर ही कब्जा कर लिया। जिसमें कई मकानों का निर्माण भी हो गया है। भू माफिया के दबाव में लेखपाल कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। तालाब की जमीन को मुक्त कराकर कार्रवाई की जाए।
इस मामले में एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव का कहना कि जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी। यदि तालाब की जमीन में कब्जा पाया गया तो खाली कराया जाएगा।