फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्री ढूंढने के नाम पर 15 हजार लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शिवरामपुर चौकी प्रभारी पर लड़की ढूंढने के नाम पर 15 हजार रुपये लेने का आरोप लगा है। एक महीने बाद भी भी पुलिस पुत्री को नहीं ढूंढ पाई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी अतुल शर्मा को दिए पत्र में व्यक्ति ने बताया कि 20 मार्च को नाबालिग पुत्री को गांव का ही एक किशोर ले गया था। इसकी सूचना पुलिस चौकी में दी, जिस पर चौकी प्रभारी ने बेटी को ढूंढने के नाम 15 हजार रुपये खर्च बताया। पिता ने कहा कि उसने रुपये दे भी दिए हैं। इसके बावजूद अभी पुलिस बेटी को ढूंढ नहीं पाई है। उसने बताया कि पुलिस चौकी जाने पर कहते हैं लड़की हमारी लोकेशन पर है। ढूंढ कर ला रहा हूं तेल के लिए तुमको और खर्च देना पड़ेगा। उसने हत्या की भी आशंका जताई है।
विज्ञापन

इस संबंध में चौकी प्रभारी शिवरामपुर राकेश मौर्य ने कहा कि पैसे लेने का आरोप निराधार है। लड़की को ढूंढने के लिए सर्विलांस टीम व चौकी की टीम प्रयास कर रही है। जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा। लड़का-लड़की दोनों सजातीय हैं। प्रेम प्रसंग में गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें