फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर घुसकर तमंचे की नोंक पर लूटे 15 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के द्वारिकापुरी मोहल्ला निवासी महिला के घर में घुसकर तीन युवकों ने मारपीट की। तमंचे से धमकाकर 15 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दो तमंचे व पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

द्वारिकापुरी मोहल्ला निवासी अनीता देवी ने बताया कि सुनील कुशवाहा निवासी कपसेठी, दिनेश कुशवाहा निवासी सीतापुर व सिराज अहमद द्वारकापुरी मंगलवार की देर रात को उसके घर में जबरन घुस आए।
विज्ञापन

विरोध करने पर तीनों को मारा पीटा और बेटी को तमंचा दिखाकर डेढ़ हजार रुपये लूट लिए।
प्रभारी कोतवाल दीपेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें