फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अनुसइया के जंगल में करंट से तेंदुए की मौत

Wed, 22 Jan 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
खोही(चित्रकूट)। चित्रकूट मप्र के अनुसइया के जंगल में जूड़ी नाला के पास एक करंट लगने से एक तेंदुएं की मौत हो गई। पुलिस व वन विभाग की टीम ने आरोपी शिकारी को पकड़कर जेल भेजा है। उसके कब्जे से बिजली का तार व बैग आदि बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र व यूपी क्षेत्र के रानीपुर वन्य जीव टाइगर रिजर्व से जंगली जानवर अनुसइया के जंगलों में आते रहते हैं। शिकारी जंगल में तार लगाकर बिजली का करंट प्रवाहित कर जानवरों का शिकार करते हैं। रविवार को जंगल में जूड़ी नाला के पास एक तेंदुआ मृत मिला। सूचना पर वन विभाग व चित्रकूट मप्र थाना पुलिस की टीम पहुंची। थाना प्रभारी डीआर शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगाकर तेंदुए की मौत की पुष्टि हुई है। इसी मामले में आरोपी थाना नया गांव अंतर्गत कस्बा निवासी सीता राम केवट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें