चित्रकूट। शासन की ओर से जारी पत्र के विरोध में वकीलों ने शुक्रवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र एसडीएम को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
जिला बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेश तिवारी के नेतृत्व में वकीलों ने शुक्रवार को कचहरी परिसर से नारेबाजी करते हुए जुलूस निकला। तहसील परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के सचिव नवीन चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि वकीलों को दबाने का कार्य किया जा रहा है। शासन की तरफ से पत्र भेजकर अवमानना की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद उप जिलाधिकारी को पत्र सौंपा। इसमें मांग की गई कि वकीलों के खिलाफ जारी किए गए पत्र के संबंध में अपर मुख्य सचिव अवनीशचंद्र अवस्थी व विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल को निलंबित किया जाए।
इस मौके पर अधिवक्ता रुद्र प्रसाद मिश्र, नीरू गुप्ता, लक्ष्मण प्रसाद त्रिपाठी, मूल चंद्र कुशवाहा, देवधर मिश्र, शिवनरेश सिंह, दीपक तिवारी, रवि कुमार मिश्रा, मुश्ताक सिद्दीकी, श्याम बाबू, राजीव वर्मा, रामकृष्ण, राजेश कुमार, अभिषेक कश्यप, मनमोहन आदि मौजूद रहे।