फोटो-11- मंदा किनी नदी में सफाई करते स्वयंसेवक। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। सिंचाई विभाग और नगर पालिका के सहयोग से कामदगिरि स्वच्छता समिति की ओर से चलाए जा रहे मंदाकिनी स्वच्छता महाअभियान के नौंवे दिन करीब दस नाव कचरा निकाला गया। इस बार मुक्तिधाम के आसपास फैले गंदगी को भी साफ किया।
इस संबंध में जल्द मुख्यमंत्री से पत्र के माध्यम से कामदगिरि स्वच्छता समिति मांग करेगी। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष राकेश केसरवानी, महामंत्री शंकर यादव, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ल, सफाई नायक दुलीचंद, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक शिवा कुमार, आमिर खान, वंश गोपाल केसरवानी, राजेश सोनी, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।