रामघाट में नया गांव रपटा किनारे बना लेजर लाइट शो के लिए फब्बारा लगाते कर्मचारी।
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट में भगवान श्रीराम की कर्मभूमि चित्रकूट के मंदाकिनी किनारे वाराणसी की तर्ज पर विहंगम आरती शुरु होने के बाद अब रामघाट में जल्द ही लेजर लाइट एंड साउंड शो के जरिये रामकथा का अदभुत नजारा श्रद्धालु देख सकेंगे। मंदाकिनी नदी के तट पर 45 मिनट की रामकथा और लेजर शो धर्मनगरी के लिये किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है।
इन दिनों प्रदेश सरकार व स्थानीय जिला प्रशासन के सहयोग से रामघाट में चली आ रही मंदाकिनी आरती के स्वरूप को दिव्य बनवाया गया है। श्रद्धालु रामघाट जाते हैं, वह आरती की भव्यता और दिव्यता देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।
पर्यटन विभाग की मदद से शुरु होने वाले लेजर लाइट एंड साउंज शो के लिए रामघाट में नया गांव रपटा के नजदीक मंदाकिनी नदी में दो बड़े फब्बारे लगाये गये हैं, साथ ही पानी की स्क्रीन में ही रामकथा दिखाये जाने की व्यवस्था है। लेजर शो का शुभारंभ जनवरी के अंत तक होगा।