फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्छा से जागे लक्ष्मण, गूंजा जय श्री राम

विज्ञापन
रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
खोही(चित्रकूट)। भगवान श्रीराम की वनभूमि में भगवान श्रीराम का प्राकट्य उत्सव कार्यक्रम का आयोजन चल रहा है। इसमें शनिवार को कुंभकरण व मेघनाथ वध का मंचन किया गया। लक्ष्मण व मेघनाथ के मध्य हुए घमासान युद्ध का मंचन देख दर्शक रोमांचित हो गए। इसी कड़ी में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

चित्रकूट तीर्थ स्थल में मंदाकिनी नदी के किनारे मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक विभाग की ओर से श्रीराम का प्राकट़्य उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शनिवार को मेघनाथ व लक्ष्मण युद्ध की लीला प्रस्तुत की गई। दिखाया गया कि जब लक्ष्मण को शक्ति लग गई तो भगवान श्रीराम का भाई के प्रति प्रेम देख दर्शकों की आंखे भी नम हो गई। प्रभू के आदेश पर हनुमान संजीवनी लेकर आए और लक्ष्मण के प्राण बचाए। लक्ष्मण के उठते ही पंडाल जय, जय श्रीराम से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें