फोटो-5- संबोधन करते उप्र किसान सभा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य रूद्र प्रसाद मिश्र।
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के नाम पर झूठे वादे करती रही है। इस बार भी बजट में किसानों के साथ धोखा किया गया। धान खरीद में भी कमी आई है। इसके लिए आंदोलन चलाकर घर-घर संपर्क कर सरकार के कारनामें उजागर किए जाएंगे। यह बातें उत्तर प्रदेश किसान सभा के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य रुद्र प्रसाद मिश्रा ने कही।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बजट में किसानों के लिए कोई अच्छी योजनाएं नहीं ला सकी। एमएसपी बढ़ाने का वादा भी पूरा नहीं किया। पिछले साल की तुलना में धान की खरीद कम हुई। पीएम किसान योजना में 15 करोड़ किसानों को लाभ देने की बात कहीं गई थी जबकि 11 करोड़ किसानों तक यह योजना पहुंच सकी है। पीएम कृषि सिंचाई योजना में 2021-22 में 40 हजार करोड़ का आवंटन किया गया था लेकिन केवल 2000 करोड़ ही खर्च किया गया।
इस मौके पर राजबहादुर मिश्रा, अजय सिंह, शिवमोहन, चुनकू राम पाल, लल्लूराम, गिरजेश कुमार, मुनेश, शिवम, अनामिका, हसीना बेगम, मोहम्मद अली, राम प्रताप विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।