मानिकपुर। एक युवक ने रात में घर में घुसकर वृद्धा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी वृद्धा की बहू ने बताया कि मंगलवार की रात घर में सास और वह अकेली थी। एक युवक पीछे के रास्ते से घर के अंदर घुसा और बरामदे में सो रही सास के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। सास के चिल्लाने पर वह पहुंची तो आरोपी भागने लगा। लेकिन उसने आरोपी को पहचान लिया। सुबह थाने में नामजद तहरीर दी। थाना प्रभारी गिरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अनूप सोनकर उर्फ लाला (23) को गिरफ्तार कर लिया गया है।