फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिचड़ी का पर्व बना हिंदू मुस्लिम सद़्भाव का गवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी/भरतकूप (चित्रकूट)। मकर संक्रांति पर जिला मुख्यालय सहित कई स्थानों पर मेले में जमकर भीड़ उमड़ी। भरतकूप व साईंपुर कस्बे में एतिहासिक तीन दिवासीय मेला भी शुरू हो गया। मकर संक्रांति को खिचड़ी पर्व भी कहा जाता है। साईंपुर स्थित मजार पर मुस्लिमों ने खिचड़ी दान किया। इसके अलावा पहाड़ी, राजापुर, मऊ, बरगढ़ क्षेत्र सहित कई स्थानों में मेला लगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नदियों में स्नान कर पूजा-अर्चना के बाद मेला का आनंद उठाया।
विज्ञापन

शहर के मंदाकिनी नदी के सुंदर घाट पर मेले में बड़ी संख्या में महिलाएं ने खरीदारी की। पहाड़ी क्षेत्र में सगवारा गांव में दो दिन तक मेला लगेगा। राजापुर व मऊ कस्बे में श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान के बाद दान कर पुण्य कमाया। मानिकपुर के पास धारकुंडी आश्रम, बरगढ़ के परानू बाबा आश्रम सहित अन्य तीर्थ स्थलों पर भी मेला लगा। महिलाओं ने पूजन के बाद खरीदारी की। भरतकूप कस्बे में भी तीन दिवसीय मेला शुरू हो गया।
नहीं दिखी पुलिस की मुस्तैदी
डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने भले ही दो दिन पूर्व मेला स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई थी, लेकिन ज्यादातर स्थानों पर अधिकारी नजर नहीं आए। ऐसा ही हाल प्रमुख स्थलों पर पुलिसकर्मियों का भी रहा। इस दौरान कुछ अधिकारियों के वाहन जरूर आते-जाते दिखे, लेकिन किसी भी अधिकारी को मेला क्षेत्र के अंदर पैदल जाते नहीं देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें