फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सीआरपीएफ जवान के घर से छह लाख के जेवर व नकदी चोरी

Tue, 07 May 2024 10:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
सरैंया/खोही(चित्रकूट)। चोरों ने दिनदहाड़े सीआरपीएफ जवान के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर व नकदी चोरी कर ली। इसके अलावा चोरों ने एक कपड़े की दुकान में सेंध लगाकर हजारों रुपये की साड़ियां चोरी कर लीं। दोनों मामले में पीड़ितों ने पुलिस सूचना दी है।
विज्ञापन

सीतापुर के मालकाना निवासी सीआरपीएफ जवान नीरज की पत्नी नीतू श्रीवास ने बताया कि उसके पति ड्यूटी पर बाहर हैं। सोमवार दोपहर को वह अपने बच्चे के साथ पड़ोस में जेठानी के घर आ गई। शाम को घर पहुंची तो देखा बाहर का ताला टूटा और कमरे में सारा समान बिखरा पड़ा था। अलमारी से लगभग पांच लाख रुपये के जेवर व एक लाख बीस हजार रुपये नकद गायब थे। मामले की सूचना यूपी 112 को दी पर पुलिस जांच पड़ताल के बाद चली गई। कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के सरैंया कस्बा निवासी रामराज यादव ने बताया कि सोमवार रात वह प्रतिदिन की तरह अपनी कपड़े की दुकान बंद कर घर गया था। मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो पीछे की दीवार में सेंध मिली। चोर अंदर घुसकर 20 हजार रुपये कीमत की साड़ियां व अन्य कपड़े चुरा ले गए। चोरी की तहरीर सरैंया चौकी में दी है। चौकी प्रभारी यदुवीर सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि इस बस्ती में दस दिन पूर्व एक व्यापारी के घर में दो लाख रुपये से अधिक की सामग्री की चोरी हुई थी। उसका भी ख्ुालासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें