फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला की भूमि पर चली जेसीबी, पांच पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राजापुर कस्बे में बने पुराने निषाद समाज के धर्मशाला की भूमि पर जेसीबी चला कर समानांतर कर दिया। निषाद समाज के पदाधिकारियों ने विरोध किया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो जेसीबी लेकर चालक भाग निकला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को पूछताछ के लिए थाने ले गई है।
विज्ञापन

निषाद धर्मशाला समिति के अध्यक्ष शिवपूजन उर्फ कल्लू निषाद ने बताया कि सैकड़ों साल पुराने निषाद धर्मशाला की भूमि पर सोमवार को वीरेंद्र शुक्ला व बसंता सोनकर द्वारा जेसीबी मंगाकर धर्मशाला के भवन को ढहा दिया गया है। इसकी सूचना पर कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस सूचना दी। मौके से पुलिस ने दो को अपने साथ थाने लाकर पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि शाम को राजापुर थाने में समिति के अध्यक्ष की तहरीर के आधार पर वीरेंद्र, बच्चा, बसंता समेत पांच नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस भूमि का पहले से मुकदमा भी चलने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें