फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जौनपुर ने बांदा को 19 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सुरेंद्र पाल ग्रामोदय विद्यालय के खेल प्रांगण में चल रहे चित्रकूट चैलेंज कप के पूल ए के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में जौनपुर ने बांदा को हरा दिया। जौनपुर की टीम सेमीफाइनल पहुंच गई है।
विज्ञापन

सोमवार को बांदा व जौनपुर के बीच मुकाबला हुआ। मुख्य अतिथि निपुण भारत मिशन के राज्य संदर्भदाता समूह के सदस्य डॉ. सौरभ श्रीवास्तव ने दोनों टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया। जौनपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 10 विकेट खोकर 128 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांदा की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी। इस प्रकार जौनपुर की टीम ने 19 रनों से मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जौनपुर के अंकित को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें