फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीपुर टाइगर रिजर्व समन्वय बनाकर आसपास की जमीन को चिन्हित करें

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कैंप कार्यालय में हुई। उन्होंने रामघाट और परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के कामों की समीक्षा की।
विज्ञापन

रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र के लिए भूमि चिह्नित कराने में सीडीओ व एसडीएम से समंवय बनाने के लिए निर्देश दिए हैं। चित्रकूट धाम तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद से संबंधित बिंदु लोगो डिजाइन, परिषद के गजट की पुस्तिका की पांच सौ प्रतियां छपवाने के लिए कहा है।
डीएम ने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया कि पैमाइश कराकर जल्द कार्य शुरू कराएं। सीतापुर का प्रस्ताव भी भेजें। लोगो डिजाइन के लिए विद्यालयों में कंपटीशन से बनाएं।
विज्ञापन

रानीपुर वन्य जीव विहार टाइगर रिजर्व के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि एसडीएम मानिकपुर से समन्वय बनाकर आसपास की जमीन को चिह्नित करें।
उन्होंने कहा चित्रकूट को पर्यटन के रूप में विकसित किया जाए। विभिन्न पौराणिक व प्राकृतिक स्थलों को भी दर्शाएं। इस अवसर पर सीडीओ अमृतपाल कौर, एडीएम कुंवर बहादुर सिंह, एडीएम न्यायिक वंदिता श्रीवास्तव, रामजन्म यादव, पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, सदर एसडीएम राजबहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें