फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी 112 टीम पर हमले का प्रयास, विवाद में कोटेदार को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। भवन निर्माण के दौरान कोटेदार व उनके परिजनों से विवाद पर टिकरिया गांव पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एक महिला ने शिकायत की थी कि उसके भवन निर्माण में कोटेदार ऊषा देवी व उसके परिजन जबरन अड़ंगा लगाकर धमकी दे रहे हैं। इसी शिकायत पर बुधवार को यूपी 112 टीम मारकुंडी थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव पहुंची तो आरोपी पक्ष ने पुलिस कर्मियों को गाली-गलौज कर पीटने की कोशिश की। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि दरोगा चंद्रशेखर मिश्रा की तहरीर पर कोटेदार ऊषा देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें