चित्रकूट। केंद्र सरकार के जल मिशन हर घर नल योजना के जिले मेें हो रहे कार्य को पूरा कराने के लिए रैपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना का नमामि गंगे अपर जिलाधिकारी सुनंदू सुधाकरन ने निरीक्षण कर कार्यदायी संस्थाओं को समय से कार्य पूरा करने के लिए निर्देश दिए। जिसमेें वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को मौके पर जाकर देखा। अपेक्षा के अनुरूप कम प्रगति पाई गई। 45 श्रमिक कार्य करते हुए मिल। वही ग्राम मदना में बिछाई जा रही पाइप लाइनों को देखा।
जल मिशन हर घर नल योजना के तहत रैपुरा ग्राम समूह योजना से हो रहे कार्य को अपर जिलाधिकारी ने गुुंताबांध के अंदर बन रहे इंटेकवेल, डैम के अप्रोच मार्ग को देखा। इसी तरह से कार्य करा रहे इंजीनियरों ने बताया कि पंप हाउस का कार्य भी शुरू कराया जाने वाला है। इंटकवेल से वाटर ट्रीटमेट प्लांट तक बिछाई जा रही वाटर राइजिंग मेन पाइप लाइन का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है।