फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में दी तकनीकी की जानकारी

Fri, 10 Mar 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
प्रदर्शनी में विज्ञान मॉडल लगाए बैठे शिक्षक व छात्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को विज्ञान के प्रति जागृत करने के लिए विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन शहर के बीआरसी भवन में किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन कर नई-नई तकनीकी जानकारी दी।
विज्ञापन


    प्रदर्शनी का शुभारंभ खंडशिक्षाधिकारी दिप्ती रिछारिया ने किया। प्रदर्शनी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय चितरवार की तोप, लोढ़वारा का बायोगैस, लालापुर का परावर्तन/ अपावर्तन, चुरहा का पेट्रोल, स्टोप, वाटर टैंक, पहाड़िया का बैटरी चार्जर, गुरौला का यांत्रिक अनुप्रयोग, मऊ का पाइथागोरस प्रमेय और शीतलपुर का सौरजल मॉडल सराहा गया।

इस मौके पर चंद्रमोहन सिंह, ओंम प्रकाश, अशोक त्रिपाठी, जानकीशरण, संतोष प्रजापति, रामकृष्ण मौर्य, विवेक मिश्र आदि मौजूद रहे। वहीं नगर के डॉ भाभा कान्वेन्ट स्कूल के बच्चों ने भी प्रदर्शनी लगाई। इस मौक पर संस्था के प्रबंधक डॉ मनोज द्विवेदी, शिक्षक प्रदीप कुमार, रजनीश विश्वकर्मा, अनीता गुप्ता, विनीता पंाडेय आदि मौजूद रही।
विज्ञापन



चित्रकूट। जिले के इंडियन ओवरसीज बैंक ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन मेला लगाकर सात लाभार्थियों को लाभान्वित किया। इसमें शाखा प्रबंधक उत्कर्ष खरे ने ई रिक्शा की चाभियां उपभोक्ताओं को सौंपी।

    शाखा प्रबंधक उत्कर्ष ने बताया कि इंडियन ओरवरसीज बैंक की तरफ से प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत लोगों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। इसमें सात लोगों को लाभ दिया गया। बैंक ने लाभार्थी अनिल कुमार विकास नगर, कमालुद्दीन तरौंहा, बलवीर, चन्द्रगहना, राहुल गोकुलपुरी, सुनील कुमार कसहाई, रामदास नई दुनिया को ई रिक्सा दिया। इस मौके पर राकेश, शौकत अजीज, अवधेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।


समता महिला महासंघ ने महिलाओं क े अधिकारों व उनकी समस्याओं को लेकर कस्बे में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें पदाधिकारियों ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकार के लिए संघर्ष करें।

कस्बे के तहसील परिसर पर समता महिला महासंघ ने कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें महिलाओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला के अधिकारों के प्रति नाटक प्रस्तुत किए। एडीओ पंचायत शिवाकांत मिश्र कार्यक्रम मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कहा कि संघर्ष करने से सफलता जरूर मिलती है। इस मौके पर उषा शुक्ला, लक्ष्मीपाल, कस्तूरबा विद्यालय की अर्पणा द्विवेदी, श्वेता चौधरी आदि मौजूद रही।

चित्रकूट। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि उनकी अगुवाई में मंदाकिनी नदी में फ ैली गंदगी को हटाने का कार्य शुरू किया गया है। होली के पूर्व नावघाट, बजरंग आश्रम एवं चक्कीघाट, श्मशान घाट तक सफाई अभियान चलाया जायेगा। होली के बाद श्ंाकर बाजार के सुन्दरघाट के आसपास की सफाई की जायेगी। इस मौके पर वीपी पटेल, धर्मेन्द्र ओझा, जानकी, आशीष श्रीवास्तव, सुरेन्द्र सिंह, जेई कमल सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें