सीएम से पुरस्कार प्राप्त करते अनिल कुमार त्रिपाठी।- फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जल संरक्षण कार्य को लेकर जिले के सदर ब्लाक के कौहारी गांव के एक किसान को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र सौंपा है। वाराणसी होटल ताज में वाटर एंड इंडिया दिल्ली के सहयोग से कार्यक्रम हुआ था।
जिले के विलेज वॉश फोरम के माध्यम से सदर ब्लाक के कौहारी गांव के सचिव अनिल कुमार त्रिपाठी ने जल स्वच्छता के साथ पानी के प्राकृतिक स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरुकता का कार्य कर रहे है। उन्होंने अपने गांव में खेत तालाब योजना के अंतर्गत किसानों को प्रेरित करके सरकारी मदद से तालाब बनवाने का कार्य कराया है। इसके अलावा खेती के लिए वर्मी कंपोस्ट खाद को तैयार करने का कार्य करते है। यह जानकारी अभियान अर्तरा संस्थान के निदेशक अशोक कुमार ने दी। बताया कि छह अक्तूबर को वाराणसी मेें हुए कार्यक्रम मेें मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सहित कैबिनेट मंत्री जल शक्ति डा महेंद्र सिंह, राज्यमंत्री जल शक्ति दिनेश कुमार सहित वाटर एंड इंडिया दिल्ली के वीके माधवन मौजूद रहे।