15 दिसंबर को चित्रकूट में होने वाले हिंदू एकता महाकुंभ में मथुरा (कृष्ण भूमि) पर गहन मंथन होना है। इस महाकुंभ में देशभर के बड़े संतों का जमावड़ा होने जा रहा है।
चित्रकूट में 15 दिसंबर को होने वाले हिंदू एकता महाकुंभ कार्यक्रम के बारे में रविवार को आयोजन स्थल पर बातचीत करते हुए जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने बताया कि इस कार्यक्रम में भले ही 5 लाख धर्मावलंबियों के आने की संभावना है।
विज्ञापन
पूरे कार्यक्रम के दौरान कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन किया जाएगा। अयोध्या के बाद अब काशी और मथुरा की बारी है।चित्रकूट दो प्रांतों में बटा हुआ है उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के चलते इसका विकास पूर्णता नहीं हो पा रहा है इस पर भी करेंगे मंथन।
भीड़ को लेकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने स्पष्ट बताते हुए कहा कि कोरोनावायरस की गाइड लाइन का ध्यान रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सभी धर्माचार्य मिलकर अध्यात्म की राजधानी घोषित करवाने का प्रयास करेंगें।