चित्रकूट। सीइंग इज बिलीविंग और मिशन ज्योति कार्यक्रम के अंतर्गत सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकी कुंड की ओर से प्रयागराज मंडल में 15 नेत्र जांच केंद्र शुरू किए जाएंगे। सोमवार को प्रतापगढ़ के कुंडा में एक केंद्र का शुभारंभ किया गया। इन केंद्रों के 30 लाख लोगों को नेत्र सेवा देने का लक्ष्य है।
स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के प्रमुख करुणा भाटिया, सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड के निदेशक डॉ. बी के जैन ने बताया कि प्रयागराज में 2, प्रतापगढ़ में 8 और कौशांबी जिले में पांच केंद्र खोले जाएंगे। (संवाद)