मानिकपुर(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के घाटी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया फिर डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर किया है।
बहिलपुरवा के माराचंद्रा गांव निवासी संदीप कोल (23) पुत्र सीताराम अपने दोस्त पवन के साथ रविवार की देर शाम मानिकपुर से घर बाइक से जाते समय घाटी के समीप सड़क हादसे में संदीप की मौत हो गई। पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर किया है। घटना से परिजनों में मातम छाया है। थाना प्रभारी गिरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। सोमवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव आए और उसका अंतिमसंस्कार कराया।