फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही से हाथ धुलें-बीमारियों से बचें

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कोरोना ने हर किसी को सफाई की अहमियत अच्छी तरह से समझा दिया है। हाथों को स्वच्छ रखकर कोरोना ही नहीं बल्कि कई अन्य तरह की संक्रामक बीमारियों से बचा जा सकता है। इस बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 15 अक्तूबर को ग्लोबल हैंडवाशिंग डे मनाया जाता है। यह बात संयुक्त जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके गुप्ता ने कही।
विज्ञापन

उनका कहना है कि मां बच्चे को छूने व स्तनपान कराने से पहले, खाना बनाने व खाने से पहले, खांसने-छींकने के तुरंत बाद, बीमार व्यक्तियों की देखभाल के बाद और शौच के बाद साबुन-पानी से 40 सेकेंड तक अच्छी तरह से हाथों को अवश्य धोएं।
कोरोना से बचने के लिए बाहर से घर आने पर साबुन-पानी से पहले हाथ व पैर अच्छी तरह धुलें तभी अन्दर प्रवेश करें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर के डॉ. उमेश निशाद का कहना है कि सांस संबंधी कई बीमारियां हाथों की सही तरीके से सफाई न होने से पैदा होतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें