राजापुर(चित्रकूट)। तुलसी स्मारक के परिसर में इनामी दंगल का समापन शुक्रवार को हुआ। दंगल के अंतिम सत्र में महिला पहलवानों की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही।
दंगल में शुक्रवार को समाजसेवी मनोज द्विवेदी ने पहलवानों को हाथ मिलाकर दंगल का शुभारंभ कराया। बनारस के मनोज ने गोरखपुर के अशोक को हराया। आनंद बनारस ने धर्मबीर बिहार, पंजाब के संदीप ने हरियाणा के सोनू को पटखनी दी। चित्रकूट के शिव सरन ने कश्मीर के जीतू, चित्रकूट के लक्ष्मण ने दीपू गोरखपुर को हराया। स्वयंबर बांदा ने महेश सतना, चित्रकूट के सुरेंद्र ने फतेहपुर के मनीष व शंकर नेपाल ने विक्की दिल्ली को पराजित किया। महिला पहवालों ने भी दांवपेंच दिखाया । जिसमें हरियाणा की ज्योति ने दिल्ली की रीतू को पराजित किया। कमेटी की ओर से जीतने वाले पहलवानाें को 11 हजार रुपये इनाम दिए गए। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद वर्मा, वीरेेंद्र द्विवेदी, सुभाष अग्रवाल लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, वीरेंद्र द्विवेदी, शरद चंद्र मिश्र, पुंडरीक द्विवेदी, पुरुषोत्तम द्विवेदी आदि मौजूद रहे।