फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले मिलकर दी बधाई

विज्ञापन
फोटो- 4-ईद पर्व पर जामा मस्जिद परिसर में नमाज अदा करते अकीदतमंद । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। ईदगाह के मैदान पर नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी। मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। बच्चों से लेकर परिवार के अन्य सदस्यों में ईद को लेकर खुशी देखी गई। देर रात तक घर घर जाकर बधाई का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

सुबह 8 बजे शहर के ईदगाह के मैदान में मुस्लिमों ने नमाज अदा की। शहर के जमा मस्जिद व नुरानी मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। कई मुस्लिमों जरूरतमंदों को अनाज व खाने पीने की वस्तुएं दी। मो. नफीस, अब्दुल, ने बताया कि इस वर्ष कोरोना वायरस कम होने से अधिक उल्लास से ईद का पर्व मनाया गया।
वही, राजापुर, मऊ, मानिकपुर में भी ईद का त्योहार मनाया गया। एसडीएम मनोज झा, मऊ एसडीएम नवनीत शुक्ला व मानिकपुर एसडीएम प्रेमश श्रीवास्तव आदि ने मुस्लिमों से मिलकर ईद की बधाई दी।
विज्ञापन

राजनैतिक दलों के नेताओं ने भी दी बधाई
राजनैतिक दलों के नेताओं ने भी मुस्लिमों से मिलकर ईद की बधाई दी। विधायक अनिल प्रधान, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुशल पटेल, रंजना पांडेय, आदि नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें